Search

 
 
 

रामगढ़ :  नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित बारलोंग में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना 30 मार्च की शाम की बताई जा रही है.  इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
 

Ramgarh :  जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित बारलोंग में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना 30 मार्च की शाम की बताई जा रही है.  इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 

गिरफ्तार युवकों की पहचान अयान अनवर, मो. तौफिक और मो. असफाक के रूप में हुई है, जो चितरपुर के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं. 

 

रजरप्पा थाना में लिखित आवेदन दिया

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक  नाबालिग लड़की को अकेला पाकर सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में रजरप्पा थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

 

मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने मंगलवार (31 मार्च) की सुबह चितरपुर क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की. इसके बाद 31 मार्च को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं लड़की की भी जांच कराई गई. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही