Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: कोविड काल में विधायक अम्बा प्रसाद ने किया नलकूप और चापानल का उद्घाटन

Advertisement
Advertisement

Ramgarh: वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण देशभर में लगातार तेजी से फैल रहा है. लिहाजा कोविड के संक्रमण को कम करने के लिए कुछ प्रोटोकॉल बनाया गया. लेकिन नियम कायदा बनाने वाले ही इसकी धज्जियां उड़ांए तो आप प्रजा से क्या उम्मीद कर सकते हैं. कुछ ऐसा ही वाक्या रामगढ़ में देखने को मिला है. जहां कोरोना के प्रकोप काल में भी विधायक का भीड़ जुटा कर किसी भी चीज का उद्घाटन करना कही से भी ठीक नहीं हो सकता है. अगर जरुरी ही था तो क्या पांच लोगों की ही मौजूदगी में किसी योजना का उद्घाटन नहीं हो सकता था ?

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/Untitled-3-13-1.jpg"

alt="" class="wp-image-57098" width="1016" height="677"/>
बच्चे को नारियल का पानी पिलाती विधायक अम्बा

कोरोना के इस भयावह स्थिति में बच्चे को बिना मास्क पहनाए सामने खड़ा करना और फिर उसे नारियल का पानी पिलाना, वर्तमान परिस्तिथियों में कहीं से भी जायज नहीं है. ये तमाम सवाल आज पूछना चाहेंगे बड़कागॉव विधायक अम्बा प्रसाद से क्योंकि ये कांग्रेस की विधायक हैं. और झारखंड की सरकार में कांग्रेस की भी भागीदारी है. उसी सरकार ने कोविड को लेकर कई नियम बनाये. कोविड के संक्रमण से दशभर के लोग परेशान हैं. जिले में भी स्थिति अच्छी नहीं है. आये दिन संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसे में सरकार द्वारा जारी स्लोगन ‘घर में रहें सुरक्षित रहें’ की मंशा पर सवाल तो खड़े होंगे ही.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/Untitled-1-9.jpg"

alt="" class="wp-image-57101" width="1016" height="677"/>
उद्घाटन करती विधायक अम्बा प्रसाद

दरअसल भुरकुंडा पंचायत में पेजयल के लिए नलकूप और चापानल के उद्घाटन के लिए भीड़ जुटाना क्या उचित है ? क्या यहां कोरोना के नियमों का उल्लंघन नहीं हो रहा. क्या स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को ठेंगा नहीं दिखाया गया ? जिला प्रशासन ने तो पांच से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर भी पाबंदी लगाई है. तो आखिर एक जिम्मेवार सख्स की ओर से ऐसी लापरवाही. क्या आज भी कोरोना के इस भयावह स्तिथि में विधायक, नेता नाम कमाने के लिए लोगो की जिंदगी दाव पर लगा रहे हैं ? इसके बाद विधायक अम्बा प्रसाद कोरोना को लेकर सुरक्षित रहने की लोगों से अपील भी कर रही हैं.

देखिए वीडियो-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही