Search

 
 
 

रामगढ़ : गोला के नावाडीह पंचायत में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ उद्घाटन, लोगों को मिलेगी सुविधा

 
Ramgarh: बुधवार को जिला के गोला प्रखंड के नावाडीह पंचायत में डीएमएफटी मद से नवनिर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन हुआ. रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी और डीसी माधवी मिश्रा ने संयुक्त रूप से केंद्र का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक सुनीता चौधरी, डीसी माधवी मिश्रा, अध्यक्ष जिला परिषद सुधा देवी, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला परिषद सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पठन सामग्री का वितरित किया. कार्यक्रम के दौरान विधायक सुनीता चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन शुरू होने पर लोगों को शुभकामनाएं दी और कार्यों की सराहना की. कहा कि केंद्र के शुरू होने पर ना सिर्फ बच्चों बल्कि गर्भवती महिलाओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.साथ ही इससे रामगढ़ जिला के विकास में भी इससे गति आएगी. (रामगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें) इसे भी पढ़ें - केंद्र">https://lagatar.in/leave-the-questions-raised-in-petitions-related-to-same-sex-marriage-to-parliament-center-tells-sc/">केंद्र

सरकार ने SC में पक्ष रखा, कहा, Same sex marriage से जुड़ी याचिकाओं में उठाये गये प्रश्न संसद के लिए छोड़ दें

एक केंद्र का उद्घाटन हुआ बाकि पर काम चल रहा – डीसी

इस दौरान रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि जिला में 1000 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. लेकिन लगभग 50फीसदी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन अस्थाई भवनों या किराए के भवनों में हो रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए डीएमएफटी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का निर्णय लिया गया. प्रथम चरण में जिले के अलग-अलग प्रखंडों में कुल 14 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को डीएमएफटी के तहत नवनिर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन गोला प्रखंड के नावाडीह पंचायत में किया गया है. साथ ही कहा कि शेष निर्माणाधीन मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अधिकारियों को जल्द संचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें- आत्महत्या">https://lagatar.in/read-many-news-of-koderma-together-with-5-years-sentence-for-the-accused-of-forcing-him-to-commit-suicide/">आत्महत्या

के लिए मजबूर करने के आरोपी को 5 साल की सजा समेत कोडरमा की कई खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही