Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः नव नियुक्त सहायक डाक अधीक्षक ने पदभार संभाला

नव नियुक्त सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने रामगढ़ कैंट स्थित प्रधान डाकघर में योगदान दिया. प्रधान डाकघर के कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ के नव नियुक्त सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने रामगढ़ कैंट स्थित प्रधान डाकघर में योगदान दिया. प्रधान डाकघर के कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. नये सहायक डाक अधीक्षक ने कहा कि जिले में डाक सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.


उन्होंने डाककर्मियों को जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में जाकर सभी विद्यार्थियों का शून्य बैलेंस पर खाता खोलने का निर्देश दिया. कहा कि घरों के सभी सदस्यों का डाकघर में खाता खुलवाना हमारा उद्देश्य है. उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक कर जिले में डाक विभाग की योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली.


मौके पर रामगढ़ पूर्वी के डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडे, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय, नरेंद्र कुमार सिंह, रामखेलावन चौधरी, अरुण कुमार सिंह, चंद्रशेखर कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, शम्भू दत्त समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही