Ramghar: 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर झारक्राफ्ट के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसका आयोजन वरीय कलेक्टर प्रबंधक राजीव साहू के नेतृत्व में किया गया.
इस दौरान मुख्य अतिथि रेखा कुमारी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस रामगढ़ सदर व विशिष्ट अतिथि अंजन बारा जिले को ऑर्डिनेटर मुख्यमंत्री लघु उद्योग विकास बोर्ड व विभिन्न प्रखंड से आए बुनकर समिति व समूह के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य आदि लोग उपस्थित हुए.
कार्यक्रम में बुनकरों को सम्मान व उत्साह बढ़ाने के लिए विगत वर्ष में समय पर बंडी व सॉल का कार्य पूरा करने वाले समितियां व समूह को मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गया.अतिथि श्री भारत ने बताया कि आज पूरे देश में बुनकरों के सम्मान व उत्साह बढ़ाने हेतु बुनकर दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है.
इसका मुख्य उद्देश्य घरेलू उत्पाद को बढ़ाना है. श्री साहू द्वारा झारक्राफ्ट में चल रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. इस मौके पर बुनकरों के विभिन्न समिति व समूह द्वारा हाथों से बने कपड़ों का प्रदर्शन किया गया व जिसमें Sikni PWCS, बरकट्टी PWCS, रहीम टेक्सटाइल बुनकर समिति, श्रुति बुनकर SHG, आदि समिति. समूह शामिल हुए.
कार्यक्रम को सफल बनाने में अत्ताउल्लाह अंसारी, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद फिरोज ,मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद रहीम अंसारी, मोहम्मद साबुद्दीन अंसारी, रंजीत प्रसाद, महानंदा नायक आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा.


Leave a Comment