Search

Ramgarh News : रामगढ़ में वज्रपात से मां-बेटी समेत 3 की मौत, दो झुलसी

Ramgarh : रामगढ़ जिला के पतरातू थाना के दो गांवों में वज्रपात से 3 लोगों की मौत हो गई. इसमें सांकुल गांव की दो महिला शामिल है, जिसमें मां रेखा देवी और बेटी रोशनी कुमारी की मौत हो गई. इसके अलावा दूसरी वज्रपात की घटना पलानी गांव में हुई. यहां सुलेखा देवी, पति सुरेंद्र उरांव की मौत हो गई है. साथ ही एक अन्य महिला और बालिका झुलस गई है.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

मालूम हो कि आज तेज बारिश के साथ कई स्थानों में गर्जन और वर्जपात की घटना हुई. इस दौरान खेत में काम करने वाले सांकुल निवासी रेखा देवी और रोशनी कुमारी वज्रपात की चपेट में आ गए. लोग उन्हें पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

वहीं, पलानी गांव में खेत में काम कर रही सुशांति देवी, सुनीता देवी, कंचन कुमारी भी वज्रपात की चपेट में आ गई, जिन्हें 108 एंबुलोंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टर ने सुलेखा देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, सुनीता देवी और कंचन कुमारी झुलस गई, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही