Search

 
 
 

Ramgarh News : डीसी के जनता दरबार में पहुंचे 40 फरियादी, मिला आश्वासन

Ramgarh News : जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, कंपनसेशन स्कीम,  होमगार्ड बहाली, जाति प्रमाणपत्र, अबुआ आवास, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, मुआवजा, पेयजल, रोजगार,  नाली निर्माण सहित अन्य जन समस्याओं से संबंधित आवेदन आए.
 
लोगों की समस्याएं सुनते डीसी.

Ramgarh News : रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 40 लोग ने अपनी-अपनी समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं. डीसी ने बारी-बारी से सभी की समस्याओं व शिकायतों को संवेदनशीलता से सुना. उनके आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए त्वरित जांच कर निष्पादित करने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें


जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, कंपनसेशन स्कीम,  होमगार्ड बहाली, जाति प्रमाणपत्र, अबुआ आवास, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, मुआवजा, पेयजल, रोजगार,  नाली निर्माण सहित अन्य जन समस्याओं से संबंधित आवेदन आए.


रामगढ़ प्रखंड के कोठार गांव निवासी सरिता देवी ने विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत राशि नहीं मिलने की शिकायत डीसी के समक्ष रखी. वहीं, लाडली कुमारी ने होमगार्ड बहाली के दिए गए आवेदन में सुधार कराने, फैयाज अहमद ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने व अजीबुल्लाह ने वृद्धा पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त नहीं होने की शिकायत की. 


डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित करें. इसका ख्याल रखें कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान व पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही