Search

 
 
 

Ramgarh News: चुट्टूपालू घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा तारकोल लदा हाईवा, चालक व उपचालक घायल

Ramgarh News: जानकारी के अनुसार, हाईवा (JH02Z 2099) रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था. इसी दौरान चुट्टूपालू घाटी के एक मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे हाईवा सड़क पर पलट गया. वाहन में तारकोल लदा हुआ था. हादसे की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस प्रशासन की मदद से घायल चालक और उपचालक को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया.
 
तारकोल लदा हाईवा

Ramgarh News: रामगढ़-रांची फोरलेन स्थित चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना हो गया. रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा तारकोल लदा हाईवा घाटी के एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में हाईवा चालक और उपचालक घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

 पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया 

जानकारी के अनुसार, हाईवा (JH02Z 2099) रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था. इसी दौरान चुट्टूपालू घाटी के एक मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे हाईवा सड़क पर पलट गया. वाहन में तारकोल लदा हुआ था.


हादसे की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस प्रशासन की मदद से घायल चालक और उपचालक को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें - 

 

हाइड्रा की मदद से हटाया जा रहा हाईवा 

दुर्घटना के बाद सड़क पर पलटे हाईवा को हटाने के लिए हाइड्रा की मदद ली जा रही है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे किया जा रहा है, ताकि यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया जा सके.

 

घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं से सड़क सुरक्षा पर सवाल 

चुट्टूपालू घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं. घाटी के घुमावदार रास्तों पर वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, साथ ही रामगढ़ प्रशासन के द्वारा घाटी में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर कुछ आधुनिक उपकरण भी लगाये गये हैं, जिनका चालकों को ध्यान देकर वाहनों की गति सीमा पर नियंत्रण रखना चाहिए. प्रशासन की ओर से भी वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही