Ramgarh News: बरकाकाना ओपी क्षेत्र के ग्राम घुटुवा स्थित देवी मंडप के दानपात्र से चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनुराग सिंह (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें:
बीते दिन पतरातू (बरकाकाना) थाना में कांड संख्या- 247/26 दर्ज किया गया था. दर्ज मामले के अनुसार, असामाजिक तत्वों द्वारा घुटुवा स्थित देवी मंडप का दानपात्र तोड़कर उसमें जमा राशि चोरी कर ली गई थी.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अनुराग सिंह, पिता- स्व. परमेश्वर सिंह (वर्तमान पता- अंबेडकर चौक, एनटीएस बरकाकाना को धर दबोचा है. उसके पास से दानपेटी से चोरी किए गए पैसे और मंदिर की अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

