Search

 
 
 

Ramgarh News: बिना नोटिस निर्माण ध्वस्त करने का आरोप, उपायुक्त से जांच की मांग

Ramgarh News: उपायुक्त को दिए आवेदन में धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि उनकी पत्नी रिशु कुमारी के नाम रकबा 3 डिसमिल भूमि पंजीकृत है. आवेदक का कहना है कि भूमि से संबंधित पंजीकृत सेल डीड, सरकारी अभिलेख तथा सरकारी मापी एवं सीमांकन से संबंधित दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं.
 
उपायुक्त से शिकायत करते आवेदक

Ramgarh News: पतरातू अंचल क्षेत्र में पंजीकृत भूमि पर बने कमरे चारदीवारी को बिना पूर्व सूचना और सुनवाई का अवसर दिए जेसीबी से ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर स्थानीय पत्रकार धर्मेंद्र कुमार ने रामगढ़ उपायुक्त को आवेदन देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उपायुक्त को दिए आवेदन में धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि उनकी पत्नी रिशु कुमारी के नाम रकबा 3 डिसमिल भूमि पंजीकृत है. आवेदक का कहना है कि भूमि से संबंधित पंजीकृत सेल डीड, सरकारी अभिलेख तथा सरकारी मापी एवं सीमांकन से संबंधित दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं.

 

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उक्त भूमि पर निर्मित कमरे और चारदीवारी को बिना किसी पूर्व नोटिस, लिखित आदेश अथवा सुनवाई का अवसर दिए बैगर जेसीबी मशीन के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया. आवेदक के अनुसार कार्रवाई से पहले उन्हें अपने पंजीकृत दस्तावेज और सरकारी मापी से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने का अवसर भी नहीं दिया गया.

 

धर्मेंद्र कुमार ने आवेदन में बताया है कि तत्कालीन अंचल अधिकारी, कर्मचारियों एवं सरकारी अमीन की मौजूदगी में 26 जुलाई 2021 को संबंधित भूमि की सरकारी मापी एवं सीमांकन किया गया था. उनके अनुसार मापी के दौरान खाता संख्या 74 एवं प्लॉट संख्या 1621 में तीन डिसमिल भूमि चिन्हित की गई थी.


आवेदन में यह भी कहा गया है कि सरकारी मापी एवं सीमांकन के बाद संबंधित भूमि का विधिवत निबंधन कराया गया और पंजीकृत सेल डीड में निर्धारित राशि का भुगतान किया गया. आवेदक ने प्रशासन से भूमि के राजस्व अभिलेख, मापी रिपोर्ट, पंजीकृत दस्तावेज तथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के आधार की जांच कराने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही