Search

 
 
 

Ramgarh News : बीएफसीएल से प्रोत्साहित अंजना कुमारी ने जॉर्जिया में वुशु चैंपियनशिप में जीते दो कांस्य पदक

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की ओर से प्रोत्साहित युवा खिलाड़ी अंजना कुमारी ने जॉर्जिया में आयोजित बातुमी अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए डबल डैगर और विनचुन स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक हासिल किए.
 
अंजना कुमारी.

Ramgarh : रामगढ़ जिला स्थित बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की ओर से प्रोत्साहित युवा खिलाड़ी अंजना कुमारी ने जॉर्जिया में आयोजित बातुमी अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए डबल डैगर और विनचुन स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक हासिल किए.

 

 

 30 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अंजना ने अपने कौशल, अनुशासन और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया. झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली अंजना की यह उपलब्धि राज्य की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक है.


अंजना की सफलता में उनके परिवार और प्रशिक्षकों के सहयोग के साथ बीएफसीएल का भी योगदान रहा है. बीएफसीएल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जरूरी सहयोग और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. बीएफसीएल ने अंजना को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही