Search

 
 
 

Ramgarh News : विस की सदाचार समिति ने किया रामगढ़ का दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश

झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने गुरुवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. इस दौरान समिति के सभापति विधायक रामचंद्र सिंह व सदस्य चंद्रदेव महतो ने परिसदन के सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते विधानसभा सदाचार समिति के सभापति.

Ramgarh : झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने गुरुवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. इस दौरान समिति के सभापति विधायक रामचंद्र सिंह व सदस्य चंद्रदेव महतो ने परिसदन के सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की. सभापति रामचंद्र सिंह ने अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं के समाधान व कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता बरतें. 

 


बैठक में अनुकंपा आधारित नियुक्ति के लंबित मामलों की स्थिति, पेंशन, कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों तक उनकी पहुंच की स्थिति की समीक्षा की गयी. सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें और सभी विभाग इसकी अद्यतन रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराएं.


बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति विभाग, भवन निर्माण, पथ निर्माण, खनन, शहरी एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, कल्याण, कृषि, शिक्षा, निबंधन, जिला योजना सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई. सभी विभागों ने योजनाओं की प्रगति, समस्याएं व समाधानात्मक प्रयासों की जानकारी दी.


सभापति ने कहा कि सदाचार समिति का उद्देश्य जनहित से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता, संवेदनशीलता व समयबद्ध प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना है. बैठक में डीडीसी, डीएसपी मुख्यालय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही