Search

 
 
 

Ramgarh News : भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय पहुंचीं रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा

Ramgarh News : लोक गायिका निशा उपाध्याय ने कहा कि मां छिन्नमस्तिका के प्रति उनकी गहरी आस्था है. वे साल में दो बार मां के दरबार में दर्शन करने आती हैं. यहां आकर उन्हें अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है.
 
पूजा करतीं निशा उपाध्याय.

Ramgarh News : भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका निशा उपाध्याय बुधवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचीं. उन्होंने मां छिन्नमस्तिका के दरबार में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना कीं. मंदिर के पुजारी सेठी बाबा उर्फ ब्रजेश पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा करवाई. निशा ने पूरे श्रद्धा भाव से मां की पूजा की और मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने कहा कि मां छिन्नमस्तिका के प्रति उनकी गहरी आस्था है. वे साल में दो बार मां के दरबार में दर्शन करने आती हैं. यहां आकर उन्हें अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है. रजरप्पा धाम की महिमा अपरंपार है. यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है. मौके पर प्रभाकर उपाध्याय, रवि सिंह, राजीव रंजन, आकाश शर्मा, अनिशा उपाध्याय, पुश सिंह, छोटू बाबू और शिवम बाबू समेत अन्य लोग मौजूद थे.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही