Search

 
 
 

Ramgarh News: खेत में दो युवकों के शव बरामद, सड़क दुर्घटना की आशंका

Ramgarh: जिले के भदानीनगर बनगड्ढा स्थित फोर लाइन सड़क किनारे दो युवक के दो युवक मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई
 

Ramgarh: जिले के भदानीनगर बनगड्ढा स्थित फोर लाइन सड़क किनारे दो युवक के दो युवक मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान सौंदा डी जयनगर अमरजीत भुंईया और सोनू कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद दोनों शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, गांव वाले खेत की तरफ गए थे. उस दौरान उन लोगों ने दो युवकों के शव को वहां पड़ा देखा. जिसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना पाते ही भदानीनगर थाना प्रभारी अख्तर अली पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गए.

 

भदानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि प्रथम दृष्टि से यह सड़क दुर्घटना का मामला लग रहा है. आशंका जताई जा रही है कि यह लोग तेज रफ्तार में होंगे जिसके कारण अनियंत्रित होकर 200 मी दूर खेत में जा गिरे और पेड़ से टकरा गए. जिससे उन दोनों युवक की मौत हो गई.

 

लोग इसे संदेहास्पद मौत के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि अगर सड़क हादसा हुआ होता तो कोई वाहन वहां जरूर मौजूद होता. इसी कारण से लोग संदेहास्पद मौत की आशंका जता रहे हैं.

 

पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. अगर सड़क दुर्घटना हुई होती, तो जिस वाहन से दुर्घटना हुई है, पुलिस उसकी तलाश कर रही होती. इस मामले में पुलिस गांव वालों से गहन पूछताछ कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही