Search

 
 
 

Ramgarh News : रामगढ़ में ब्राउन शुगर की तस्करी का खुलासा, छह युवक गिरफ्तार

Ramgarh News: रामगढ़ एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक महुआटांड़ से बोरोबिन की ओर आने वाले हैं. उनके पास ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थ हैं. एसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.
 
गिरफ्तार युवकों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Ramgarh News : रामगढ़ पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में तीन रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि तीन रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

 

इसे भी पढ़ें


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगढ़ एसपी को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक महुआटांड़ से बोरोबिन की ओर आने वाले हैं. उनके पास ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थ हैं. एसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने बोरोबिन पुल के समीप बैरियर लगाकर महुआटांड़ की ओर से आने वाले वाहनों की जांच शुरू की.


इसी दौरान शाम करीब 7:45 बजे एक स्कूटी पर सवार तीन युवक आते दिखे. पुलिस ने उन्हें रोक लिया. पूछताछ में युवकों ने अपना नाम दिवाकर कुमार ठाकुर, कृष्णा नायक और आनंद लकड़ा बताया. तीनों रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के निवासी हैं. उनके पास से ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद की गईं. पूछताछ में उनलोगों ने बताया कि वे रजरप्पा के तीन युवकों से ब्राउन शुगर खरीदकर रांची और आसपास के इलाकों में बेचते थे. साथ ही स्वयं भी इसका सेवन करते थे. 


इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर ब्राउन शुगर की आपूर्ति करने वाले रजरप्पा के तीन अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया. इनकी पहचान दीपक रजक, आकाश सिंह उर्फ गोंदू और हेमंत राजभर के रूप में हुई है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही