Search

 
 
 

Ramgarh News: रजरप्पा मंदिर से लौट रही कार रेलिंग तोड़ खेत में लुढ़की, सभी सुरक्षित

चितरपुर ओवरब्रिज-रजरप्पा मंदिर मार्ग के मायल बोतल मोड़ के समीप मंगलवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. रजरप्पा मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रही कार (बीआर 01 KC-0127) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग को तोड़ते हुए खेत में जा लुढ़की.
 

Ramgarh: चितरपुर ओवरब्रिज-रजरप्पा मंदिर मार्ग के मायल बोतल मोड़ के समीप मंगलवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. रजरप्पा मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रही कार (बीआर 01 KC-0127) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग को तोड़ते हुए खेत में जा लुढ़की. हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित है, कार सवार लोगों को हल्की चोटें आयी हैं. 


जानकारी के अनुसार नवादा बिहार से कुछ लोग पूजा अर्चना के लिए छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे हुए थे. पूजा कर वे लोग वापस लौट रहे थे. इसी दौरान मायल बोतल मोड़ के पास वाहन चालक का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिसमें कार दुर्घटना का शिकार हो गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा पुलिस व आस-पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गये. पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. उन्हें इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही