Ramgarh: रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा, लुकैया टांड़ में 4 अगस्त (मंगलवार) को "विकास मेला सह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम" में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम दिन के 11बजे से होगा.
कार्यक्रम के दौरान राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास मेला आयोजित कर योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं से सीधे जोड़ना तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है.
इसे भी पढ़ें:
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां कर ली हैं. कार्यक्रम स्थल पर आमजन की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त ब्रीफिंग के जरिए सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है.
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी परिस्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment