Search

 
 
 

Ramgarh News :बीएफसीएल में सीपीआर प्रशिक्षण का समापन

बीएफसीएल में कर्मचारियों के लिए आयोजित चार दिवसीय सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना था.
 
कर्मियों को सीपीआर का तरीका समझाते ट्रेनर.

Ramgarh : रामगढ़ स्थित बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में कर्मचारियों के लिए आयोजित चार दिवसीय सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना था. कंपनी के मेडिकल ऑफिसर डॉ लेखराज ने कर्मियों को सीपीआर का तरीका बताया. 

 


प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं व्यावसायिक इकाइयों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सत्र के दौरान प्रतिभागियों को बेसिक सीपीआर तकनीकों, आपातकालीन प्रक्रिया व जीवन रक्षा से जुड़ी जानकारियां दी गईं. उन्हें इसका व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया. प्रशिक्षण का अंतिम सत्र गुरुवार सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही