Search

 
 
 

Ramgarh News :चितरपुर इंटर कॉलेज में शासी निकाय की बैठक, अनुदान पर हुई चर्चा

चितरपुर इंटर कॉलेज में शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कॉलेज को प्राप्त अनुदान राशि के खर्च पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी सदस्यों ने अनुदान राशि के समुचित व पारदर्शी उपयोग को लेकर अपने सुझाव दिए.
 
कॉलेज शासी निकाय की बैठक में भाग लेते सदस्य.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर इंटर कॉलेज में शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कॉलेज को प्राप्त अनुदान राशि के खर्च पर विस्तार से चर्चा की गई. कॉलेज के सचिव सफीक अनवर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जैक के सदस्य दीपचंद राम, डीईओ के प्रतिनिधि, प्राचार्य रणवीर कुमार, विधायक प्रतिनिधि मनोज पूजहर सहित अन्य मौजूद थे.

 


सभी सदस्यों ने अनुदान राशि के समुचित व पारदर्शी उपयोग को लेकर अपने सुझाव दिए और इसे व्यवस्था को और बेहतर बनाने में उपयोग करने पर जोर दिया. कॉलेज के शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई. विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में शत-प्रतिशत परिणाम आने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की. सचिव सफीक अनवर ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही