Search

 
 
 

Ramgarh News :  कोठार गांव में पुलिया ध्वस्त, जेल जाने वाला रास्ता बाधित

नगर परिषद क्षेत्र के कोठार वार्ड संख्या-29 में स्थित एक पुलिया सोमवार को अचानक ध्वस्त हो गई इससे एनएच-23 से चाहा जेल रोड और वार्ड संख्या-32 की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया.
 

Ramgarh : नगर परिषद क्षेत्र के कोठार वार्ड संख्या-29 में स्थित एक पुलिया सोमवार को अचानक ध्वस्त हो गई इससे एनएच-23 से चाहा जेल रोड और वार्ड संख्या-32 की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. 

 

पुलिया ध्वस्त होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. हालांकि प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की बात कही है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

 

खराब निर्माण के चलते पहले भी पुलिया हुआ था क्षतिग्रस्त 

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस पुलिया का निर्माण वर्ष 2013-14 में किया गया था. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण पुलिया समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया था और आज अंततः गिर गया. 


घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

 

सरकारी कार्य में ख़राब गुणवत्ता की सामग्री और काम में अनदेखी का मामला तो अक्सर देखने को मिलता है. अब इस पुलिया निर्माण में क्या कोताही बर्ती गई है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही