Search

 
 
 

Ramgarh News: डीसी-एसपी ने की मुहर्रम की तैयारी की समीक्षा

मुहर्रम में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर डीसी ऋतुराज ने पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीसी ने मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया.
 

Ramgarh: मुहर्रम में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर डीसी ऋतुराज ने पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीसी ने मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारी पूरी तरह सतर्क एवं सजग रहें. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शांति समिति सदस्यों एवं सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया.

 

बैठक के दौरान एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी जुलूसों एवं अखाड़ों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा निर्धारित मार्गों एवं समय का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए. उन्होंने असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया.

 

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती अभियान चलाने तथा आमजन के साथ संवाद स्थापित कर विश्वास का वातावरण बनाए रखने को कहा. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा भड़काऊ सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही