Search

 
 
 

Ramgarh News : डीसी ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, खामियों पर अधिकारियों व कर्मियों के वेतन पर रोक

डीसी ने राजस्व शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 
राजस्व शिविर में जानकारी लेते डीसी ऋतुराज व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने सोमवार को चितरपुर प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. कार्यालयों में कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति व आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की. इस दौरान कई खामियां मिलीं. इस पर डीसी ने प्रखंड-अंचल कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया.

 

डीसी ने राजस्व शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके बाद डीसी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे और जायजा लिया. दौरान अभिलेखों का संधारण संतोषजनक नहीं मिला. कई महत्वपूर्ण पंजियों व दस्तावेजों का रख-रखाव मानकों के अनुरूप नहीं था. साफ-सफाई की स्थिति भी खराब पाई गई. इसके अलावा कई अन्य खामियां भी मिलीं.

 


इसे प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए डीसी ने प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का अगले आदेश तक वेतन बंद करने का निर्देश दिया. कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों में सुधार सुनिश्चित करें. वर्ना विभागीय कार्रवाई की जाएगी. मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही