Ramgarh News : रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने बुधवार को चुट्टूपालू घाटी का निरीक्षण किया. उन्होंने घाटी क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली. क्योंकि सड़क दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है.
इसे भी पढ़ें
निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि चुट्टूपालू घाटी में मोबाइल टावर नहीं होने के कारण नेटवर्क सेवा बाधित रहती है. इसके कारण दुर्घटना होने पर आपातकालीन सेवाओं एम्बुलेंस, पुलिस व राहत टीम को समय पर सूचना देने में कठिनाई होती है. डीसी ने जियो की टेक्निकल टीम को निर्देश दिया कि घाटी क्षेत्र में नया टावर लगाने के लिए उपयुक्त स्थल का सर्वे कर इसका प्रस्ताव जिला प्रशासन को दें. ताकि टावर लगाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके.
निरीक्षण के दौरान घाटी में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान और अन्य सुरक्षा उपायों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जियो की तकनीकी टीम व जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

