Search

 
 
 

Ramgarh News  : डीसी ने गूगल मीट पर बिजली व पेयजल आपूर्ति की समीक्षा

उपायुक्त  ऋतुराज द्वारा मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से जलापूर्ति और बिजली संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
 

Ramgarh : उपायुक्त  ऋतुराज द्वारा मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से जलापूर्ति और बिजली संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई.इस बैठक में उन्होंने जिले में बिजली की उपलब्धता और पेयजल आपूर्ति से संबंधित गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न होने पाए. उन्होंने खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने और पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने की बात कही. साथ ही निर्देश दिया कि जहां आवश्यकता हो, वहां टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदला जाए.

 

उपायुक्त ने अधिकारियों को कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होने वाली जन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी. 

 

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी कनीय एवं सहायक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को इस भीषण गर्मी में बिजली और पानी की असुविधा से बचाना है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही