Search

 
 
 

Ramgarh News : डीसी ने मांडू प्रखंड का किया दौरा, बिरहोर परिवारों से मिलकर जानीं समस्याएं

सी ऋतुराज ने बुधवार को मांडू प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सुगिया क्षेत्र स्थित बिरहोर टोला पहुंचकर वहां चल रहीं योजनाओं का निरीक्षण किया. बिरहोरों को मिल रहीं सुविधाओं का भी जायजा लिया.
 
बिरहोर बस्ती का जायजा लेते डीसी ऋतुराज व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने बुधवार को मांडू प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सुगिया क्षेत्र स्थित बिरहोर टोला पहुंचकर वहां चल रहीं योजनाओं का निरीक्षण किया. बिरहोरों को मिल रहीं सुविधाओं का भी जायजा लिया. बिरहोर परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं व सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की.

 

डीसी ने बिरहोर परिवारों के रहन-सहन, आवासीय व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बिरहोर परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करें.

 

 

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, पेंशन, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और योग्य लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने का निर्देश दिया. बच्चों की शिक्षा व्यवस्था व विद्यालय से जुड़ाव की भी जानकारी ली और विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा. मौके पर डीडीसी, गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही