Search

 
 
 

Ramgarh News : एसपी ने क्राइम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने अपने कार्यालय सभागार में बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) की. उन्होंने जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी मुकेश कुमार लुनायत.

Ramgarh : रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने अपने कार्यालय सभागार में बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) की. उन्होंने जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना में लंबित कांडों व कुर्की-जब्ती के मामलों का शीघ्र निष्पादन निष्पादन करने का निर्देश दिया. 

 


एसपी ने सड़क सुरक्षा, फरार अभियुक्तों, संगठित आपराधिक गिरोहों व साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, मादक-पदार्थों के विरुद्ध छापामारी, अवैध उत्खनन की रोकथाम सहित अपराध से संबंधित अन्य मामलों की समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों से इन मामलें में अब तक की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थानेदार व ओपी प्रभारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही