Search

झारखंड में अवैध भवनों को नियमित करने की पहल, 14 मई को ऑनलाइन पोर्टल होगा लॉन्च

Ranchi: झारखंड सरकार राज्य में अनाधिकृत रूप से बने भवनों को नियमित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. इसी कड़ी में झारखंड अनाधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियमावली, 2026 के प्रावधानों को लागू करने के लिए 14 मई को ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा स्थित द्वितीय तल के सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा.
 
सरकार की ओर से लायी गयी इस नई नियमावली का उद्देश्य बिना स्वीकृति या नियमों के विपरीत बने भवनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नियमित करना है. इससे ऐसे भवन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो वर्षों से वैधता संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भवन मालिक आवेदन कर सकेंगे और नियमितीकरण की प्रक्रिया को डिजिटल तरीके से पूरा किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस व्यवस्था से शहरी क्षेत्रों में भवन संबंधी विवादों और प्रशासनिक जटिलताओं में कमी आएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही