Search

प्रतीक यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, अपर्णा यादव को सांत्वना दी, गुरुवार को पिपराघाट पर अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स के कारण हुई है. डॉक्टरों ने बताया कि यह स्थिति बड़े पैमाने पर हुए पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म के कारण बनी. इसमें फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम जाता है.  इससे दिल काम करना बंद कर देता है और सांस अचानक रुक जाती है.
 
 Lucknow : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का आज बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने लखनऊ के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली.

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थक शोक में डूब गये. प्रतीक यादव की खबर पाकर उनकी पत्नी भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव मुंबई से लखनऊ पहुंचीं. KGMU में डॉक्टरों के पैनल ने उनका पोस्टमार्टम किया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स के कारण हुई है. डॉक्टरों ने बताया कि यह स्थिति बड़े पैमाने पर हुए पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म के कारण बनी. इसमें फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम जाता है.  इससे दिल काम करना बंद कर देता है और सांस अचानक रुक जाती है.

याद  करें कि आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर पोस्टमॉर्टम के बाद उनके आवास पर लाया गया.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कल गुरुवार को पिपराघाट पर होगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही