Search

 
 
 

Ramgarh News : डीसी ने पीवीयूएनएल का किया दौरा, संयंत्र की प्रगति व अन्य बिंदुओं पर की समीक्षा

डीसी ऋतुराज ने पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) का दौरा किया. उन्होंने परियोजना स्थल व यूनिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. संयंत्र की प्रगति, संचालन व चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की.
 
डीसी ऋतुराज का स्वागत करते पीवीयूएनएल के सीईओ व अन्य..

Ramgarh : रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) का दौरा किया. उन्होंने परियोजना स्थल व यूनिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. संयंत्र की प्रगति, संचालन व चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की वर्तमान स्थिति व आगामी योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर पीवीयूएनएल के सीईओ एके सहगल सहित सभी जीएम मौजूद रहे.

 

https://lagatar.in/nia-court-rejects-bail-plea-of-accused-in-tiruldih-naxal-attack-case-for-the-second-time 

 


इससे पूर्व सीईओ ने अरन्या गेस्ट हाउस में डीसी का स्वागत पौधा भेंटकर किया. इसके बाद डीसी ने सीईओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही