Search

 
 
 

Ramgarh News:  DC ने उत्कृष्ट विद्यालय का किया दौरा, नव-निर्मित लाइब्रेरी का लिया जायजा

उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को गांधी स्मारक प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण कर नई शिक्षा नीति के तहत संचालित प्रोजेक्ट इंपैक्ट विशेष पखवाड़ा के कार्यों की समीक्षा की.
 
Ramgarh: उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को गांधी स्मारक प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण कर नई शिक्षा नीति के तहत संचालित प्रोजेक्ट इंपैक्ट विशेष पखवाड़ा के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 
उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की. इसके बाद विद्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने नियमित स्वच्छता बनाए रखने पर बल देते हए कहा कि स्वच्छ और अनुकूल वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है. पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीप बोरिंग की आवश्यकता सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया.
प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत आयोजित रचनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पेंटिंग, निबंध, वाद-विवाद, क्विज एवं अन्य शैक्षणिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन पर जोर दिया. उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने शिक्षकों को समयसीमा के भीतर पाठ्यक्रम पूर्ण कराने का निर्देश दिया. 
खेल सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा खेल मैदान के समतलीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए. 
उन्होंने नवनिर्मित लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया और अध्ययन कक्ष, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पुस्तक रखने की सुविधाओं एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आगामी 10 दिनों के भीतर लाइब्रेरी का नियमित संचालन प्रारंभ किया जाए.
उन्होंने लाइब्रेरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चारदीवारी निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा मुख्य गेट का निर्माण शीघ्र शुरू कर निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही आवश्यक पुस्तकों, समाचार पत्रों, पत्र-पत्रिकाओं एवं अन्य अध्ययन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने और संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन विकसित करने को कहा.
उपायुक्त ने कहा कि यह लाइब्रेरी रामगढ़ जिले के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संसाधन केंद्र के रूप में विकसित होगी. उन्होंने सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर इसे जनोपयोगी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही