Search

 
 
 

Ramgarh News : महुआ पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग व अन्य पहलुओं की जांच

जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र स्थित देवरिया सरना स्थल के समीप खेत में महुआ पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला है. मॉतक की पहचान देवरिया मुंडा टोला निवासी विशाल मुंडा (18 वर्ष) के रूप में हुई है.
 

Ramgarh  :  जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र स्थित देवरिया सरना स्थल के समीप खेत में महुआ पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला है. मॉतक की पहचान देवरिया मुंडा टोला निवासी विशाल मुंडा (18 वर्ष) के रूप में हुई है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, विशाल मुंडा अपने दादा-दादी के घर मे रहता था. बीती रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त का मोबाइल लेकर घर से बाहर चला गया. वहीं सुबह उसका शव पेड़ से लटका  मिला.

 

घटना की सूचना पर भदानी नगर की पुलिस और पतरातु इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है. घटनास्थल के समीप से एक मोबाइल फोन और खून लगा चाकू भी बरामद हुआ है.

 

बताया जाता है कि वह ट्रक में हेल्पर काम करता था और दो दिन पहले ही अपने घर आया था. लोगों का कहना है कि युवक सरल स्वभाव का था. उसका किसी से किसी बात को लेकर कोई मनमुटाव या लड़ाई झगड़ा भी नही था.

 

 पुलिस के प्रारंभिक अनुसंधान में यह जानकारी सामने आई है कि विशाल रात के करीब 12 बजे तक इंस्टाग्राम पर किसी लड़की से बातचीत कर रहा था. बताया जा रहा है कि चैट में उसका अंतिम संदेश था कि"अपना ख्याल रखना, मेरे जैसा कोई नहीं मिलेगा"

 

पुलिस मोबाइल और चैट के आधार पर मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. विशाल मुंडा की मौत के बाद लोग प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का आशंका जता रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे संदेहास्पद मौत के रूप में देख रहे हैं.

 

फिलहाल मामले पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही की जानकारी हो पाएगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही