Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: नीट परीक्षा के कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट परीक्षा (NEET) 21 जून को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन को लेकर शुक्रवार को रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में बैठक हुई.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट परीक्षा (NEET) 21 जून को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन को लेकर शुक्रवार को रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.


उपायुक्त ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता एवं सख्ती के साथ सुनिश्चित किया जाए.

 

बैठक के दौरान बताया गया कि रामगढ़ जिले में नीट परीक्षा 2026 के लिए कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें केंद्रीय विद्यालय रामगढ़, केंद्रीय विद्यालय बरकाकाना एवं आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ शामिल हैं.

 

उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत, प्रकाश एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. अभ्यर्थियों के सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती करने को कहा गया. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं.

 

उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया. वहीं, पुलिस प्रशासन को परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया.

 

सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्व सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें तथा परीक्षा के दिन समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें. 


बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा- रविंद्र कुमार गुप्ता, स्थापना उपसमाहर्ता- रीना कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी- कुमारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक- संजीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, केंद्र अधीक्षकों सहित अन्य उपस्थित रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही