Search

Bokaro News: SIR अभियान, 13-14 जून को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप

Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 13 जून एवं 14 जून को विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा. इस दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य करेंगे. 


जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के अनमैप्ड मतदाताओं से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने निकटतम मतदान केंद्र पहुंचकर मैपिंग की प्रक्रिया में भाग लें. उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को उनके संबंधित मतदान केंद्रों की अनमैप्ड मतदाताओं की सूची उपलब्ध करा दी गई है.

 
यह सूची विशेष कैंप के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी. मतदाता सूची में जिन मतदाताओं की मैपिंग अभी तक नहीं हो सकी है, वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची में अपना नाम जांच सकते हैं तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अपनी मैपिंग सुनिश्चित कर सकते हैं. ताकि, एसआईआर के समय किसी तरह की कोई परेशानी हो.


डीईओ सह डीसी ने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट, शुद्ध एवं पारदर्शी बनाना है. इसके लिए मतदाताओं के विवरण का सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करने तथा अधिक से अधिक संख्या में विशेष कैंप में भाग लेने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//