Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : SIR को सफल बनाने पर जोर, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

डीसी ने एसआईआर कार्यक्रम के सफल संचालन की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement
एसआईआर के बारे में जानकारी देते डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत.

Medininagar : पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर शुक्रवार को मेदिनीनगर टाउन हॉल में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डालटनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद व छतरपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

 

बैठक में डीसी ने एसआईआर कार्यक्रम के सफल संचालन की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं. कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो इसका ख्याल रखें.

 

समीक्षा के दौरान मतदाताओं का मिलान, डाटा सत्यापन, नाम विलोपन, बूथों का भौतिक सत्यापन व एएसडीडी सूची तैयार करने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई. डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के तहत 20 जून से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर अभियान शुरू किया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही