Ramgarh News: रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया. जहां उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 लोगों की समस्याओं को सुना. उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.
इसे भी पढ़ें:
जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं से संबंधित समस्याएं, अबुआ आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना से जुड़ी शिकायतें, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल दिहानी के मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सड़क निर्माण सहित अन्य जन समस्याएं सामने आईं.
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

