Search

 
 
 

Ramgarh News : डीजल चोरी के खेल का पर्दाफाश, कोईहारा गांव से 600 लीटर बरामद

रजरप्पा थाना क्षेत्र के कोइहारा गांव में लंबे समय से चल रहे डीजल चोरी के खेल का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है. सीसीएल सुरक्षा टीम ने गांव में छापेमारी कर एक घर से करीब 600 लीटर डीजल बरामद की है.
 
  • सीसीएल सुरक्षा कर्मियों का कोईहारा गांव में छापा
  • एक घर से 600 लीटर डीजल बरामद

Ramgarh :  रजरप्पा थाना क्षेत्र के कोइहारा गांव में लंबे समय से चल रहे डीजल चोरी के खेल का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है. सीसीएल सुरक्षा टीम ने गांव में छापेमारी कर एक घर से करीब 600 लीटर डीजल बरामद की है.

 

इसके अलावा 30 गैलन और डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाले पाइप भी जब्त किए गए हैं. सीसीएल के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष झा ने  गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है.

 

सीसीएल सुरक्षा टीम की इस अचानक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि इस चोर गिरोह में कई लोग शामिल हैं, जो रोजाना डीजल चोरी कर उसे बेचते हैं. छापेमारी के बाद कई संदिग्ध लोग गांव से गायब भी बताए जा रहे हैं.

 

इस घटना के सामने आने के बाद रजरप्पा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी का खेल लंबे समय से चल रहा था. लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.

 

अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर पुलिस इस मामले में पहले क्यों सक्रिय नहीं हुई. सीसीएल की इस कार्रवाई के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा और इसमें शामिल सभी लोगों कानूनी गिरफ्त में होंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही