Search

 
 
 

Ramgarh News: अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

रामगढ़ जिले में अवैध खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इसी क्रम बुधवार की दोपहर को भुरकुण्डा ओ.पी. क्षेत्र के दुमुहान पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया गया.
 

Ramgarh: रामगढ़ जिले में अवैध खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इसी क्रम बुधवार की दोपहर को भुरकुण्डा ओ.पी. क्षेत्र के दुमुहान पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान एक बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ा गया. 


जांच के क्रम में 100 cft बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाये जाने पर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. साथ ही ट्रैक्टर मालिक, चालक तथा अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत भुरकुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही