Search

 
 
 

Ranchi News: व्यवसायिक भवनों की पार्किंग में कमर्शियल उपयोग पर होगी कार्रवाई- उप नगर आयुक्त

शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है. उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहु की अध्यक्षता में इन्फोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्वच्छता व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की गई.
 
  • सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी रोक के निर्देश

Ranchi : शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है. उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहु की अध्यक्षता में इन्फोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्वच्छता व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की गई.

 

बैठक में उप नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थित भवनों की गिफ्ट डीड की जांच नगर निवेशक शाखा के समन्वय से कराई जाए, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सके.

 

उन्होंने कहा कि व्यवसायिक भवनों में बने पार्किंग स्थल का उपयोग केवल पार्किंग के लिए ही किया जाए. यदि पार्किंग स्थल का उपयोग व्यवसायिक गतिविधियों में किया जाता पाया गया, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

साथ ही निगम के सभी वार्डों में मुख्य सड़कों पर व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए भी सघन अभियान चलाया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही