Search

 
 
 

Ramgarh News : डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक

शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई.
 

Ramgarh : शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई.

 

बैठक में उपायुक्त ने सीसीएल, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, आईओसीएल, जुडको, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा संचालित कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली.

 

इस दौरान उन्होंने वनाधिकार अधिनियम (एफआरए), एनओसी, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, ग्राम सभा और अन्य लंबित मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया.

 

उपायुक्त ने कहा कि विकास एवं जनहित से जुड़ी परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं परियोजना अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अंचलवार समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में संचालित परियोजनाओं की स्थिति, भूमि संबंधी विवाद, मुआवजा, अतिक्रमण, एनओसी एवं अन्य प्रशासनिक मामलों की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मामलों का नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

 

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं एवं अवरोधों से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराएं, ताकि आवश्यक समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जा सके.

 

उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं परियोजना प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों में तेजी आएगी और आमजन को इसका लाभ मिलेगा. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता रामगढ़, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, जिला स्तरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही