Search

 
 
 

Ramgarh News: SIR के बाद वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट हुआ प्रकाशित

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप (Draft Electoral Roll) प्रकाशित किया गया. इस अवसर पर सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की उपस्थिति में मतदाता सूची आम नागरिकों को देखने के लिए उपलब्ध कराई गई.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh:  मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप (Draft Electoral Roll) प्रकाशित किया गया. इस अवसर पर सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की उपस्थिति में मतदाता सूची आम नागरिकों को देखने के लिए उपलब्ध कराई गई.

Uploaded Image

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित 

प्रारूप प्रकाशन के साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने नाम, पता, आयु, फोटो एवं अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान करें. यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, नाम छूट जाने, नाम हटाने, संशोधन अथवा स्थानांतरण से संबंधित कोई आवश्यकता हो तो निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित प्रपत्रों के माध्यम से दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने विवरण का सत्यापन अवश्य करें तथा यदि कोई पात्र नागरिक अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन जमा करें.


 
जिला प्रशासन द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. साथ ही आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है, ताकि जिले की मतदाता सूची अधिकाधिक शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अपडेट बनाया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही