Search

 
 
 

Ramgarh News : नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, 1085 इंजेक्शन जब्त

Ramgarh News: एसपी को सूचना मिली थी कि रामगढ़ बस स्टैंड के पास चार युवक नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के लिए आए हैं. इसके बाद डीएसपी (मुख्यालय) मो. अकरम रजा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Ramgarh News : रामगढ़ बस स्टैंड के पास पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे. यह कार्रवाई एसपी मुकेश कुमार लुनायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. गिरफ्तार आरोपी के पास से पेंटाजोसीन इंजेक्शन के कुल 1085 एम्पुल बरामद किए गए हैं.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/asian-games-india-bags-another-gold-and-silver-medal-medals-also-assured-in-kabaddi-and-squash  


एसपी को सूचना मिली थी कि रामगढ़ बस स्टैंड के पास चार युवक नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के लिए आए हैं. इसके बाद डीएसपी (मुख्यालय) मो. अकरम रजा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई. पुलिस जैसे ही बस स्टैंड के पास पहुंची, आरोपी भागने लगे. पुलिस ने हाथ में कार्टन लेकर भाग रहे एक युवक को खदेड़कर दबोच लिया, जबकि तीन अन्य युवक भाग निकले. पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई. वह मूल रूप से बिहारशरीफ (बिहार) का रहने वाला है. वह वर्तमान में ब्लॉक चौक नायक टोला में किराए के मकान में रह रहा था. 


पूछताछ में आकाश ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गयाजी (बिहार) से नशीले इंजेक्शन मंगाकर रामगढ़ के विभिन्न इलाकों में बिक्री करता था. पुलिस ने बरामद कार्टन की तलाशी ली, तो उसमें पेंटाजोसीन इंजेक्शन के कुल 1085 एम्पुल मिले. इसके अलावा उसके पास से दो की-पैड मोबाइल भी जब्त किए गए. औषधि निरीक्षक से जांच कराने पर बरामद दवाओं को प्रतिबंधित व 'नारकोटिक एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस श्रेणी का पाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही