Search

 
 
 

Ramgarh News : बरकाकाना रेलवे क्वार्टर में मिला कर्मी का शव, 5-6 दिन पहले मौत की आशंका

Ramgarh News : कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर वरीय अनुभाग अभियंता (कार्य) रमेश कुमार ने कर्मचारियों को उनके क्वार्टर भेजा. अंदर से दरवाजा बंद मिला और दुर्गंध आ रही थी.
 
रेलकर्मी कुलेश्वर महतो की फाइल फोटो.

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के बरकाकाना ट्रैफिक कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर से शुक्रवार को रेलकर्मी कुलेश्वर महतो (51) का शव बरामद किया गया. कुलेश्वर महतो बरकाकाना रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट वर्क्स के पद पर कार्यरत थे. वह फिल्टर हाउस में ड्यूटी करते थे. मूल रूप से बोकारो जिले के निवासी कुलेश्वर महतो क्वार्टर संख्या 133ए में अकेले रहते थे. वह लंबे समय से बीमार थे. 

 

इसे भी पढ़ें


कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर वरीय अनुभाग अभियंता (कार्य) रमेश कुमार ने कर्मचारियों को उनके क्वार्टर भेजा. अंदर से दरवाजा बंद मिला और दुर्गंध आ रही थी. सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने किसी तरह क्वार्टर खोला, कुलेश्वर महतों का शव जमीन पर पड़ा हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत पांच-छह दिन पहले हुई होगी.


जीआरपी की सूचना पर कुलेश्वर की पत्नी सरिता देवी, पुत्र शेखर कुमार महतो और अन्य परिजन बरकाकाना पहुंचे. जीआरपी के एसआई बालदेव कुमार चातर, एएसआई मनोज कुमार सिंह और महताब आलम ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही