Search

 
 
 

Ramgarh News : रामगढ़ में उत्पाद विभाग का छापा, 40 लीटर अवैध देसी शराब और 300 किलो जावा महुआ नष्ट

Ramgarh News: टीम अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों की पहचान में जुटी है. उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के एसआई अमित किशोर प्रसाद और गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे.
 
अवैध शराब नष्ट करती टीम.

Ramgarh News : रामगढ़ जिला उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को मांडू थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. टीम ने श्रमिक कॉलेज के पीछे और बालादोहर में रेलवे लाइन के किनारे स्थित घरों में छापेमारी की. इस दौरान करीब 40 लीटर अवैध देशी शराब और 300 किलो जावा महुआ बरामद किया गया. शराब और जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


टीम अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों की पहचान में जुटी है. उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के एसआई अमित किशोर प्रसाद और गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे. अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही