Search

 
 
 

Ramgarh News : रजरप्पा में उत्पाद विभाग का छापा, 40 लीटर देसी शराब और 100 किलो जावा महुआ जब्त

Ramgarh News: उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब का निर्माण और तस्करी में लिप्त लोगों की पहचान में जुटी है. उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 
छापेमारी करती टीम.

Ramgarh News : रामगढ़ जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को रजरप्पा थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान चार स्थानों बारलोंग, बुध बाजार, फणिकपुर और छोटकी लारी में छापेमारी की गई. टीम ने अवैध शराब के अड्डों से करीब 40 लीटर देसी शराब और 100 किलो जावा महुआ बरामद किया. शराब और सामग्री मौके पर ही नष्ट कर दी गई.

 

इसे भी पढ़ें


उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब का निर्माण और तस्करी में लिप्त लोगों की पहचान में जुटी है. उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. इस धंधे में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही