Ramgarh News : रामगढ़ जिला खाद्य सुरक्षा (फूड सेफ्टी) विभाग की टीम ने गुरुवार को रामगढ़ शहर व आसपास के विभिन्न प्रतिष्ठानों में औचक जांच की. इस दौरान टीम ने नईसराय स्थित फैमिली मार्ट, झंडा चौक के पास ब्लिंकिट वेयरहाउस व मेन रोड में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट का औचक निरीक्षण किया. फैमिली मार्ट, नईसराय में करीब 10,000 बोतल एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक मिली.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/central-government-has-discontinued-the-cess-and-has-not-yet-released-central-grant-to-jharkhand
टीम ने दुकान संचालक को सात दिनों के भीतर सभी कोल्ड ड्रिंक नष्ट करने का निर्देश दिया. निर्देश का पालन नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.
इसके बाद टीम ने ब्लिंकिट वेयरहाउस व रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट का निरीक्षण किया. दोनों प्रतिष्ठानों को सभी दस्तावेज 14 दिनों के भीतर FoSCOS पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया. खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने व एक्सपायर्ड सामग्री की बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया है.
जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन, डेरिक तिग्गा व खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश खानी शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
