Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना रामगढ़ की एक युवती को महंगा पड़ गया. जिस दोस्त को उसने हमदर्द समझा, उसने ही उसका पहले अपहरण किया और फिर कमरे में बंद कर 7 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया.
Advertisement
Advertisement
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh : सोशल मीडिया पर दोस्ती करना रामगढ़ की एक युवती को महंगा पड़ गया. जिस दोस्त को उसने हमदर्द समझा, उसने ही उसका पहले अपहरण किया और फिर कमरे में बंद कर 7 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में पीड़िता ने किसी तरह अपने घर वालों से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़िता को हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. साथ ही आरोपी युवक कोर्रा निवासी रितिक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

 

Uploaded Image

आरोपी युवक रितिक सिंह.


पीड़िता के बयान पर रामगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पीडिता ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर कुछ महीने पहले उसकी दोस्ती हजारीबाग के कोर्रा निवासी युवक रितिक सिंह से हुई थी. पहले दोनों ने फोन पर बात करना शुरू किया और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा हो गया.

 


5 जुलाई को रितिक ने युवती को फिल्म दिखाने के बहाने राजीव सिनेमा हॉल के समीप जेल मोड़ आने को कहा. वहां रितिक अपने दो दोस्तों के साथ कार से आया था. पीड़िता के पहुंचते ही वे लोग उसे  लेकर हजारीबाग के लिए चल दिए. रास्ते में रितिक कार से उतर गया और युवती को स्कूटी पर बैठाकर हजारीबाग ले गया. वहां एक किराए के रूम में उसे बंद कर दिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया.


आरोप है कि इस दौरान रितिक ने पीड़िता के साथ मारपीट की और जबरन दुष्कर्म किया. कई बार उसने गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया. 12 जुलाई की रात पीड़िता ने मौका पाकर मकान मालिक के मोबाइस अपने घर वालों को फोन किया. इसके बाद पुलिस वहां पहुंचा  और पीड़िता को बरामद कर रामगढ़ ले आई. पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही