Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : नौकरी नहीं मिलने से नाराज युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, गर्दन पर चाकू रख आत्महत्या की दी धमकी

रामगढ़ कैंट क्षेत्र में NH-33 पर शनिवार को एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक युवक सुनील अपने कपड़े उतारकर बीच सड़क पर बैठ गया और गर्दन पर चाकू रखकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा.
Advertisement
Advertisement
बीच सड़क पर बैठ अपनी गर्दन काटने की धमकी दे रहा युवक.

Ramgarh : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में NH-33 पर शनिवार को एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक युवक सुनील अपने कपड़े उतारकर बीच सड़क पर बैठ गया और गर्दन पर चाकू रखकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा.

 


युवक का कहना था कि उसने कई बार नौकरी के लिए आवेदन किया है, लेकिन न तो उसे नौकरी मिल रही है और न ही आवेदन के संबंध में कोई जानकारी दी जा रही है. इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया. युवक बार-बार कह रहा था कि अगर उसे नौकरी नहीं मिली, तो वह अपनी गर्दन काट लेगा. सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस भी पहुंची और युवक को समझाने का काफी प्रयास किया. इस दौरान NH-33 पर कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति रही. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही