Search

 
 
 

Ramgarh News : रामगढ़ में गणेश पूजा की धूम, 11 पंडालों में विराजे गणपति बप्पा

Ramgarh News : गोला रोड बाजारटांड़ के समीप रामगढ़ युवा संघ की ओर से पांच दिवसीय 12वां श्रीगणेश महोत्सव आयोजित किया गया है. यहां श्रीरामेश्वर मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया गया है.
 
गणपति बप्पा.

Ramgarh News : रामगढ़ जिले में गणेश पूजा की धूम है. रामगढ़ शहर में 11 स्थानों पर भव्य पंडाल बनाकर सोमवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गई. चारों ओर गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

गोला रोड बाजारटांड़ के समीप रामगढ़ युवा संघ की ओर से पांच दिवसीय 12वां श्रीगणेश महोत्सव आयोजित किया गया है. यहां श्रीरामेश्वर मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया गया है. 20 फीट ऊंची ‘रामगढ़चा राजा’ की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा शुरू हुई. भगवान श्रीगणेश को 501 किलो लड्डू का भोग लगाया गया. महोत्सव के दौरान प्रतिदिन 501 लीटर दूध की खीर का महाभोग लगाया जाएगा.


यहां 17 सितंबर को भंडारा व महाआरती का आयोजन होगा. 18 सितंबर को हवन-पूर्णाहुति के बाद शाम 4 बजे पुष्प व इत्र वर्षा के साथ गणपति बप्पा की विदाई होगी. रामगढ़ युवा संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ प्रसिद्ध गायक-गायिकाओं और कलाकारों द्वारा भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए जाएंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही