Ramgarh News : जिले के पतरातू थाना क्षेत्र मैक्स हॉस्पिटल के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर एक बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की पहचान खैरा मांझी द्वार निवासी मुकेश कुमार मंडल की ढाई वर्षीय बेटी साक्षी के रूप में हुई है.
रामगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
परिजनों ने बताया कि साक्षी कुमारी अपनी मां के ठेले से घर लौट रही थी.इसी दौरान मैक्स हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
ग्रामीणों ने बताया कि पतरातु मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है. इसलिए इस मार्ग पर वाहनों के गति पर निर्धारण होना चाहिए.अक्सर करके देखा जाता है कि इस सड़क पर हमेशा मनचले युवकों द्वारा तेज रफ्तार में बाइकिंग की जाती है जिसपर प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

