Search

 
 
 

Ramgarh News :  आस्था व श्रद्धा के साथ हुई मां दुर्गा की पूजा

चितरपुर मायल बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर व जवाहर रोड स्थित सुवर्ण वणिक दुर्गा मंदिर में शनिवार को जीवन में आने वाली विपत्तियों से मुक्ति के लिए मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना बड़े ही आस्था और श्रद्धा के साथ की गई.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh : चितरपुर मायल बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर व जवाहर रोड स्थित सुवर्ण वणिक दुर्गा मंदिर में शनिवार को जीवन में आने वाली विपत्तियों से मुक्ति के लिए मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना बड़े ही आस्था और श्रद्धा के साथ की गई. 

 

 

पूजा अर्चना का कार्य पुजारी बिमल कुमार हाजरा द्वारा किया गया. इस दौरान स्वर्णवनिक समाज के सैकड़ों महिलाओं ने मां की पूजा अर्चना किया. पूजा अर्चना के बाद व्रतियों ने माता से परिवार और समाज में आने वाली विपत्तियों से मुक्ति की कामना किया. इस दौरान करीब 1 घंटे तक मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष महिलाएं हाथ जोड़कर जीवन में मंगल कामना के लिए प्रार्थना की. वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना के बाद आरती की गई. 

 

Uploaded Image

तत्पश्चात महिलाओं ने एक दूसरे की मांग में सिंदूर भर कर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. मौके पर तारा चंद्र पोद्दार, श्याम नारायण पोद्दार, रविंद्र चौधरी, कृतिवास पोद्दार, निरंजन पोद्दार, शिवप्रसाद पोद्दार, कामेश्वर पोद्दार, बबलू पोद्दार, जयंत पोद्दार, हिमानी पोद्दार, मीना देवी, श्रीकांत पोद्दार, लीला देवी, चिंता देवी, रीना देवी, पूजा देवी, वंदना पोद्दार, डोली कुमारी, सोमा पोद्दार, सोनू पोद्दार, प्रतिमा देवी, बसंती देवी, जानकी देवी, वीणा देवी, आरुष पोद्दार सहित कई मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही